PM मोदी करेंगे जालंधर कैंट स्टेशन का उद्घाटन, जायज़ा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू
PM मोदी करेंगे जालंधर कैंट स्टेशन का उद्घाटन, जायज़ा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू
98.89 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले कैंट स्टेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है
हालांकि तारीख में जरूर बदलाव हो सकता है, पर तारीख को लेकर कुछ कह नहीं सकते हैं
कुछ दिनों तक भाजपा की लीडरशिप भी यहां मौजूद रहेगी, 17 तारीख की तैयारियां जारी
केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन
जालंधर
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जालंधर कैंट स्टेशन पर उद्घाटन और तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। 98.89 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले कैंट स्टेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रवनीत बिट्टू ने इस दौरान कहा कि रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी कर रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के दौरे पर आएंगे
पीएम मोदी जालंधर दौरे पर आएंगे और स्टेशन का उद्धाघटन करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तारीख में जरूर बदलाव हो सकता है, पर तारीख को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिनों तक भाजपा की लीडरशिप भी यहां मौजूद रहेगी। 17 तारीख तक पार्टी और प्रशासन द्वारा पंजाब के लिए तैयारियां की जा रही है।
नवनिर्मित और आधुनिक स्टेशनों का उद्घाटन
उन्होंने कहाकि बड़े कामों में कमियां रह जाती है और उनकी कोशिशें है कि कमियों को दूर किया जाए। कैंट रेलवे स्टेशन को भी 100 साल हो गए हैं। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित और आधुनिक स्वरूप का उद्घाटन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस जितने भी स्टेशन 17 तारीख तक तैयार होंगे उन सभी रेलवे स्टेशन का पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।