जालंधर में चलती बस का निकला टायर, बाल-बाल बची लोगो

जालंधर में चलती बस का निकला टायर, बाल-बाल बची लोगों की जान

जालंधर में चलती बस का निकला टायर, बाल-बाल बची लोगों की जान

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ

बस में सवार सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे 

वहीं, कार मालिक ने मौके पर नुकसान की भरपाई की मांग की

जालंधर 

जालंधर के नकोदर में एसडीएम कोर्ट के बाहर अचानक रोडवेज बस का अगला टायर निकल गया। टायर उछलकर सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार से जा टकराया। अचानक टायर निकलने के बाद बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि बस में सवार सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है पर इस दौरान सड़क पर काफी ज्यादा ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

बस 20 फीट तक निकली आगे

बस ड्राइवर यशपाल सिंह ने बताया बियरिंग टूटने के कारण अचानक बस का टायर निकल गया। वहीं सवारियों ने बताया कि टायर निकलने के बाद करीब बस 20 फीट तक घसीटते हुए आगे निकल गई। वहीं स्विफ्ट कार मालिक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। वह SDM कोर्ट में किसी काम से आए थे और उन्होंने अपनी कार बाहर खड़ी की थी। कार चालक कुलविंदर उस समय गाड़ी से बाहर दूसरी तरफ खड़े थे, जिससे जान बच गई। हादसे को लेकर कार मालिक ने मौके पर ही नुकसान की भरपाई की मांग की।