जालंधर में बच्चों को लेने जा रही 2 स्कूल बसें भिड़

जालंधर में बच्चों को लेने जा रही 2 स्कूल बसें भिड़ीं, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

जालंधर में बच्चों को लेने जा रही 2 स्कूल बसें भिड़ीं, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

नकोदर के गांव चक्क वेंडल में टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टल गया

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कूल बस सड़क किनारे पलट गई 

दोनों बसें रूट पर जा रही थीं, इसलिए उनमें कोई छात्र सवार नहीं था

पुलिस ने जांच शुरू कर दी, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा

जालंधर 

जालंधर के नकोदर के गांव चक्क वेंडल में बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे दो स्कूल बसों के बीच हुई जोरदार टक्कर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कूल बस सड़क किनारे पलट गई और उसे भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि उस समय दोनों बसें बच्चों को लेने के लिए अपने-अपने रूट पर जा रही थीं, इसलिए उनमें कोई छात्र सवार नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रभारी पलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पीछे से टक्कर लगने के बाद पलटी बस

जानकारी के अनुसार, कैंब्रिज स्कूल की बस टी-पॉइंट पार करने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मानव सहयोग स्कूल की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से कैंब्रिज स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा।

ग्रामीणों ने बस ड्राइवर का किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू करते हुए बस में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।