कनाडा में दो पंजाबी युवकों की दर्दनाक मौत, दोस्त क

कनाडा में दो पंजाबी युवकों की दर्दनाक मौत, दोस्त को बचाने कूदा युवक भी डूबा, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

कनाडा में दो पंजाबी युवकों की दर्दनाक मौत, दोस्त को बचाने कूदा युवक भी डूबा, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है

आर्थिक और प्रशासनिक सहायता की अपील की है

बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द पंजाब लाया जाए

अंतिम संस्कार रीति-रिवाज अनुसार किया जा सके

पंजाब डेस्क

कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की नहर में डूबने से पंजाब के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बरनाला के तपा मंडी निवासी 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह और अमृतसर के गांव बुटाला के एक अन्य युवक शामिल हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। मृतक के माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, भारतीय दूतावास और कनाडा में रह रहे समाजसेवियों से आर्थिक और प्रशासनिक सहायता की अपील की है। परिवार चाहता है कि उनके इकलौते बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द पंजाब लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार रीति-रिवाज अनुसार किया जा सके।

दोस्त को बचाने की कोशिश में दोनों की गई जान

दोनों युवक मॉन्ट्रियल की लाशीन नहर के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान अमृतसर निवासी युवक का पैर अचानक फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए लवप्रीत सिंह भी बिना देर किए पानी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और उनकी डूबने से मौत हो गई।

ढाई साल पहले वर्क परमिट पर गया था कनाडा

लवप्रीत सिंह करीब ढाई साल पहले वर्क परमिट पर कनाडा गया था और वहां एक निजी कंपनी में ट्राला चालक के रूप में काम करता था। 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद लवप्रीत को कनाडा भेजने के लिए उसके पिता बलवीर सिंह, जो सीआरपीएफ के पूर्व जवान भी हैं, ने अपनी दो एकड़ जमीन बेच दी थी। बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गए बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।