जालंधर की मकसूदां नई सब्जी-फ्रूट मंडी को मिला नया प्रधान, सर्वसम्मति से चुने गए गोल्डी खालसा
जालंधर की मकसूदां नई सब्जी-फ्रूट मंडी को मिला नया प्रधान, सर्वसम्मति से चुने गए गोल्डी खालसा
सम्मान समारोह में व्यापारियों ने किया उनका स्वागत
नवनियुक्त प्रधान को फूलों के हार पहनाकर बधाई दीं
समस्याओं और संगठन मजबूत बनाने के मुद्दों पर चर्चा
मंडी से जुड़े सभी संगठन एकजुट होकर काम करेंगे
जालंधर
जालंधर की मकसूदां स्थित नई सब्जी एवं फ्रूट मंडी को नया नेतृत्व मिल गया है। मंडी के प्रमुख आढ़तियों और विभिन्न व्यापारी संगठनों ने सर्वसम्मति से गोल्डी खालसा को मंडी का नया प्रधान नियुक्त किया। चयन के बाद आयोजित सम्मान समारोह में व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें फूलों के हार पहनाकर शुभकामनाएं दीं।मंडी परिसर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में आढ़ती, व्यापारी और विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मंडी के विकास, व्यापारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद सभी की सहमति से गोल्डी खालसा के नाम पर मुहर लगाई गई।
एक बार मंडी फिर से अपनी-सी लगने लगी है
वरिष्ठ आढ़तियों ने विश्वास जताया कि गोल्डी खालसा के नेतृत्व में मंडी से जुड़े सभी संगठन एकजुट होकर काम करेंगे। उनका कहना है कि आपसी तालमेल बढ़ने से व्यापारियों की आवाज और मजबूत होगी तथा मंडी के विकास से जुड़े फैसले तेजी से लागू किए जा सकेंगे। मंडी के बहुत सदस्यों का कहना है कि आपसी एकजुटता ना होने के कारण मंडी बेगानी लग रही थी गोल्डी खालसा के प्रधान बनने से फिर से एकबार मंडी अपनी सी लगने लग गई है।
नई टीम बनाकर समस्याओं का होगा समाधान
प्रधान बनने के बाद गोल्डी खालसा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मंडी के विकास, व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि मंडी से जुड़े हर मुद्दे का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके।