2027 चुनाव से पहले जालंधर नॉर्थ में सियासी हलचल ते

2027 चुनाव से पहले जालंधर नॉर्थ में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस का बड़ा चेहरा AAP में हो सकता है शामिल

2027 चुनाव से पहले जालंधर नॉर्थ में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस का बड़ा चेहरा AAP में हो सकता है शामिल

AAP के बड़ा दांव खेलने के बाद अब कांग्रेस में सेंधमारी की चर्चा शुरू

दिनेश ढल्ल हटाकर मेयर विनीत धीर को नॉर्थ हलके की कमान सौंपी

यह नेता नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी का करीबी माना जा रहा

जालंधर नॉर्थ की राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है

जालंधर

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा दांव खेलने के बाद अब कांग्रेस में सेंधमारी की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकता है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने हाल ही में दिनेश ढल्ल को हटाकर मेयर विनीत धीर को नॉर्थ हलके की कमान सौंपी है। इसके बाद से हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

कांग्रेस विधायक बावा हैनरी का करीबी 

बताया जा रहा है कि यह नेता नॉर्थ हलके से कांग्रेस विधायक बावा हैनरी का करीबी माना जाता है और पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहा था। अब उसके AAP में शामिल होने की अटकलों के बीच माना जा रहा है कि इससे मेयर विनीत धीर की चुनावी तैयारी को मजबूती मिल सकती है।

 अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार 

हालांकि, कांग्रेस नेता के AAP में शामिल होने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर यह सियासी बदलाव होता है तो जालंधर नॉर्थ की राजनीति में इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों तक देखने को मिल सकता है।