जालंधर में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और पिता की हत्या के बाद आरोपी फरार
जालंधर में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और पिता की हत्या के बाद आरोपी फरार
जालंधर: शहर के अवतार नगर इलाके में बुधवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गली नंबर 7 में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सविता और अयोध्या प्रकाश के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हीरा के तौर पर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और पिता पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि घर के बच्चे जब स्कूल से वापस लौटे, तब उन्हें घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मीडिया से बातचीत करते हुए DCP City-2 राकेश यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को वारदात की वजह बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ-साथ घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।