शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके के बयान की हो रही जबरदस्त चर्चा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके के बयान की हो रही जबरदस्त चर्चा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिन से धरना दे रही थी

वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

12 साल के कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री हैं, जिन्हें विरोध के चलते इस्तीफा देना पड़ा

क्या करोगे कब तक, ये इस्तीफा नहीं देंगे, ये मनमानी सरकार है, लेकिन हमने कर दिखाया

नई दिल्ली : 

NEET पेपर लीक केस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिन से धरना दे रही थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने ऐसा बयान दिया है। जिसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है। CJP प्रमुख दीपके का कहना है कि वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। 

धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री हैं, जिन्हें विरोध में इस्तीफा देना पड़ा

2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद 12 साल के कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री हैं, जिन्हें विरोध के चलते इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, 2018 में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया था, लेकिन दुनिया में ‘मी टू’ आंदोलन चल रहा था और अकबर पर पत्रकारिता के दिनों में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।

दीपके बोले- कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने कहा- मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं। हम ऐसे नहीं जाएंगे। कॉकरोच एक बार घुसता है, तो निकलता नहीं। जिन बच्चों ने सुसाइड किया, उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिसवालों पर एक्शन हो।

क्या कर रहे हो, कब तक बैठोगे, लेकिन ये हमने कर दिखाया

दिल्ली पुलिस अधिकारी याद रखें कि उन्होंने कॉकरोच से पंगा लिया है। हमने तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया, तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भैया, ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे- क्या कर रहे हो, कब तक बैठोगे, ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है, लेकिन हमने कर दिखाया।