कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : दिलीप महादु ने भारत को दिला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : दिलीप महादु ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : दिलीप महादु ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

पैरा T47 कैटेगरी में 100 मीटर की रेस को 10.71 सेकेंड में पूरा किया

वहीं भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड में रेस को पूरा किया 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को अब तक 3 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू भी 48 किलो कैटेगरी में गोल्ड मेडल दिलाई

खेल डेस्क

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन दिलीप महादु गावित ने भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है। दिलीप महादु ने पुरुषों की पैरा T47 कैटेगरी में 100 मीटर की रेस को 10.71 सेकेंड में पूरा करके पहले स्थान हासिल किया और देश को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड में रेस को पूरा किया और सिल्वर मेडल जीता। जबकि इंग्लैंड के केविन को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

जानिए क्या होती है T47 रेस

T47 कैटेगरी में उन एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनका एक या दोनों हाथों में शारीरिक अक्षमता होती है। इसमें हाथ के किसी भी हिस्से की कमी या हाथ की काम करने की क्षमता प्रभावित होने वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं।

भारत को अबतक मिल चुके हैं 3 गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को अब तक 3 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं। गावित से पहले भारत को शर्मिला धनखड़ ने पैरा शॉटपुट F57 इवेंट में गोल्ड दिलाया, तो वहीं वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू भी 48 किलो कैटेगरी में देश को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं।