हरियाणा में थाने के सामने ही स्कॉर्पियो सवार 7 लोग

हरियाणा में थाने के सामने ही स्कॉर्पियो सवार 7 लोगों पर हमला, बाइक सवार हमलावरों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां

हरियाणा में थाने के सामने ही स्कॉर्पियो सवार 7 लोगों पर हमला, बाइक सवार हमलावरों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां

घायलों की हालत को देखते हुए PGI रेफर कर दिया गया है

सिटी थाने के नजदीक बाइक पर सवार 3 हमलावर आए

स्कॉर्पियो गाड़ी रुकी तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर अफरा-तफरी का माहौल 

हरियाणा के दादरी शहर में थाने के सामने ही ब्लैक स्कॉर्पियों में सवार 7 लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधंधु फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए PGI रेफर कर दिया गया है।

थाने के सामने मारी गोलियां

जानकारी के मुताबिक सिटी थाने के नजदीक बाइक पर सवार 3 हमलावर आए। जैसे ही स्कॉर्पियो गाड़ी रुकी तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 30 राउंड गोलियां चलाकर ब्लैक स्कॉर्पियो को पूरी तरह से छलनी कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गैंगवार मान रही है पुलिस

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियों में सवार लोग कोर्ट में पेशी भुगतने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई है। वहीं इस मामले को पुलिस गैंगवार मान रही है। हालांकि पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की है, जबकि गोलीबारी की वजह की जांच जारी है।