CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्म

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा

दीपके ने साफ कहा तबीयत आंदोलन की राह में बाधा नहीं बनेगी

कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद उनका संघर्ष जारी रहेगा

“यह लड़ाई मेरी नहीं, बल्कि देश के छात्रों व शिक्षा व्यवस्था की है”

जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी

नई दिल्ली

NEET पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। इसके बावजूद उन्होंने साफ कहा कि उनकी तबीयत आंदोलन की राह में बाधा नहीं बनेगी। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए दीपके ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें टाइफाइड की पुष्टि की है। 

 स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद संघर्ष जारी

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद उनका संघर्ष जारी रहेगा। दीपके ने कहा, “यह लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि देश के छात्रों और शिक्षा व्यवस्था की है। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।”

शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे

उन्होंने आंदोलन से जुड़े समर्थकों से भी अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। दीपके के इस बयान के बाद आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।