पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने फिर शेयर की वीडियो, मिल रही धमकियों पर दिया जवाब
पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने फिर शेयर की वीडियो, मिल रही धमकियों पर दिया जवाब
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण डेढ़ करोड़ की डिफेंडर खराब
कुछ लोगों ने समर्थन तो कुछ ने जमकर ट्रोल करना शुरू किया
वहीं ट्रोलर्स को जवाब दिया कि वह कोई प्रोपगैंडा नहीं चला रहे
शुद्ध पेट्रोल की तलाश भी की थी, लेकिन मुझे कहीं भी नहीं मिला
पंजाब डेस्क
पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण उनकी डेढ़ करोड़ की डिफेंडर खराब हो गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं कुछ ने उनको जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया और कहा कि वह एक प्रोपगैंडा चला रहे हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है।
मैं कोई प्रोपगैंडा नहीं चला रहा
रेशम अनमोल ने वीडियो जारी करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया कि वह कोई प्रोपगैंडा नहीं चला रहे हैं। उनकी डिफेंडर गाड़ी मई के महीने में खराब हुई थी, जिसके बाद वह उसे वर्कशॉप भी लेकर गए थे। जिसमें पता चला कि फ्यूल पंप में खराबी थी। इसका उनके पास सर्विस सेंटर का बिल भी है।
सरकार जरूर उठाए यह कदम
रेशम अनमोल ने वीडियो में आगे कहा कि मैंने कुछ दिन पहले कई पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल की तलाश भी की थी, लेकिन मुझे कहीं नहीं मिला। इसी कारण वीडियो शेयर की थी ताकि सभी पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल पंप की व्यवस्था हो सके। सरकार से मांग है पेट्रोल पंप पर नोटिस लगाए और बताए कि पेट्रोल में कितनी एथेनॉल है।