जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 10 कि

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

देररात करीब 2 बजे भूकंप के आए झटके 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की पुष्टि

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई

प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है

जम्मू-कश्मीर : 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप रात को करीब 2 बजे आया, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप के कारण किसी तरह का जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।

जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके सीमित समय तक महसूस किए गए। फिलहाल विशेषज्ञ भूकंप से जुड़े तकनीकी आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं 

राहत की बात यह रही कि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।