पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, राहुल गांधी ने क

पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, राहुल गांधी ने किया पलटवार

पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, राहुल गांधी ने किया पलटवार

दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे

युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कभी भी बख्शा नहीं जाएगा 

युवा भविष्य को सबसे अधिक नुकसान मौजूदा सरकार ने ही पहुंचाया

नई दिल्ली

देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राहुल ने सरकार पर साधा निशाना

पीएम मोदी के पोस्ट के कुछ ही समय बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी X पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान मौजूदा सरकार ने ही पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर होने दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया, जिसकी वजह से पेपर लीक जैसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

CJP ने भी इस्तीफे की मांग दोहराई

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी प्रधानमंत्री के पोस्ट के बाद X पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए “प्रधानमंत्री जी इस्तीफा दो” लिखा। CJP पिछले 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।