जालंधर में होटल से मिली लड़की की लाश, साथ लाने वाल

जालंधर में होटल से मिली लड़की की लाश, साथ लाने वाला युवक अरेस्ट, पूछताछ कर रही पुलिस

जालंधर में होटल से मिली लड़की की लाश, साथ लाने वाला युवक अरेस्ट, पूछताछ कर रही पुलिस

पिछले 2 दिनों से होटल में रुकी हुई थी लड़की

एक लड़का रोज लड़की से मिलने को आता था

जिस रूम में मौत हुई, वहां लाल सूटकेस मिला

अब युवक से बाकी जानकारी जुटा रही पुलिस

जालंधर

जालंधर में रेलवे स्टेशन के पास रॉयल होटल से 20 साल की लड़की की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लड़की पिछले 2 दिनों से होटल में रुकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के समय कमरे में कौन-कौन मौजूद था।

हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ 

जानकारी के मुताबिक एक लड़का रोज मृतक लड़की से मिलने के लिए आता था। जिस रूम में लड़की की मौत हुई है, वहां से एक लाल रंग का सूटकेस भी मिला है, हालांकि उसमें कोई भी सामान नहीं था। हालांकि पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया है, जो युवती को होटल में लेकर आया था। बताया जा रहा है कि युवती की मौत के बाद युवक होटल से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।