पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 11-12 जुलाई के लिए भारी

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 11-12 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 11-12 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट

दिन के समय तेज धूप और चिपचिपी उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया

11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना 

लोगों को लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है

बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की

पंजाब डेस्क

पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण दिन के समय तेज धूप और चिपचिपी उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया है। हालांकि अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है और दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में सिर्फ हल्की बारिश दर्ज

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही पर्याप्त नमी के कारण मानसून के दोबारा एक्टिव होने के संकेत मिल रहे हैं। इसी वजह से 11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।