रतलाम के लूणी-रीछा स्टेशन के पास चलती रणथंभौर एक्सप्रेस ट्रेन से निकलने लगा अचानक धुआं
जैसे ही ट्रेन रुकी कई यात्री अपना सामान लेकर पटरियों के बीच ही कूद गए
लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस का कोई आधिकारिक स्टॉपेज नहीं है
इमरजेंसी ब्रेक क्यों लगाए गए और धुआं निकलने का तकनीकी कारण क्या था
वहीं हाल में 14 जून को मुरैना ट्रेन हादसे में आग लगने की अफवाह फैली थी
नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के रतलाम के लूणी-रीछा स्टेशन के पास वीरवार सुबह अचानक रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से धुआं निकलने लगा। जैसे ही ट्रेन रुकी लोगों के बीच दहशत फैल गई और कई यात्री अपना सामान लेकर पटरियों के बीच ही कूद गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने धुएं को बुझाया। हालांकि, इमरजेंसी ब्रेक क्यों लगाए गए और धुआं निकलने का तकनीकी कारण क्या था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
इमरजैंसी ब्रेक लगाने के कारण निकलने लगा धुआं
बताया जा रहा है कि लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस का कोई आधिकारिक स्टॉपेज नहीं है। इसके बावजूद लोको पायलट ने यहां अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे। ब्रेक लगने के तुरंत बाद इंजन के पास लगे जनरल कोच के पहियों से धुआं उठने लगा।
मुरैना में आग की अफवाह से 4 लोगों की मौत हुई थी
आपको बता दें कि हाल ही में 14 जून को मुरैना ट्रेन हादसे में आग लगने की अफवाह फैली थी। इस अफवाह के कारण ही ठीक इसी तरह यात्री पटरियों पर उतर गए थे। जिस कारण दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में 4 लोग आ गए और उनकी मौत हो गई थी।