CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- इन महिलाओं के खात

CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- इन महिलाओं के खातों में नहीं आएंगे हजार रुपए

CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- इन महिलाओं के खातों में नहीं आएंगे हजार रुपए

इस समय वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा 

अगर फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं रहेगा

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए SIR का फॉर्म जरूर भरें

25 जून के बाद रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें 3 महीने की राशि जारी 

पंजाब डेस्क

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मावां धीयां सत्कार योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पंजाब की सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस समय वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। ऐसे में सभी को निर्धारित फॉर्म भरना होगा, ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में बना रहे। सीएम मान ने आगे कहा कि अगर फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं रहेगा। अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा, तो ‘मावा धीयां’ योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। SIR का फॉर्म जरूर भरें। 

अब एक अगस्त को जारी होगी राशि

सरकार की तरफ से सीएम मावां धीयां सत्कार योजना के तहत जिन महिलाओं ने स्कीम के लिए 25 जून के बाद रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अब 1 अगस्त को 3 महीने की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर की राशि भेजी जाएगी। जबकि इससे पहले 25 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 3 महीनों की राशि एडवांस भेजी जा चुकी है।