ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी व्यक्ति की सड़क हादसे में द

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी

तेज रफ्तार एक गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई 

घटना का पता चलते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई

वहीं, 36 साल के स्नेहपाल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे

 

ऑस्ट्रेलिया में एक दर्दनाक हादसे में एक पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बटाला के 36 साल के स्नेहपाल के रूप में हुई है। स्नेहपाल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और वह मेलबर्न की एक कंपनी में काम करता था। जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार ने पंजाब और भारत सरकार से अपील की है कि बेटे का पार्थिव शरीर देश वापस लाया जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

तेज कार ने पीछे से मारी टक्कर

घटना के बारे में परिवार ने बताया कि स्नेहपाल मेलबर्न में अपनी कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से एक गाड़ी ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और स्नेहपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी

परिवार ने आगे बताया कि स्नेहपाल पिछले 11 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। डेढ़ साल पहले ही उसने शादी की थी। उसकी पत्नी मेलबर्न में एक डेंटल सर्जन है। वहीं स्नेहपाल की बहनें अपने भाई के अंतिम दर्शन करने के लिए कनाडा से निकल चुकी हैं।