उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फूट! 9 में से 6 सांसद श

उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फूट

 9 में 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जाने की तैयारी कर रहे

महाराष्ट्र की राजनीति में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया 

दूसरी ओर मौजूदा घटनाक्रम को ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिया है

पार्टी उनके खिलाफ डिस्क्वालिफिकेशन की कार्रवाई कर सकती है

नई दिल्ली

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से उथल-पुथल देखने को मिल रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना में एक बार फिर से फूट पड़ गई है और उसके 9 में 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। महाराष्ट्र की राजनीति में मौजूदा घटनाक्रम को ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिया गया है।

उद्धव ठाकरे पार्टी ने बुलाई मीटिंग

इस बीच पार्टी ने वीरवार को दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक बुलाई है पार्टी ने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर बैठक में जरूरी रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। जो सांसद बैठक में नहीं आएंगे, पार्टी उनके खिलाफ डिस्क्वालिफिकेशन की कार्रवाई कर सकती है।

पहले भी पड़ चुकी है पार्टी में फूट

इससे पहले उद्धव गुट की शिवसेना ने 2022 में भी ऐसा ही व्हिप जारी किया था। तब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत की थी। बाद में विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्रवाई शुरू की गई थी।