लो जी हो गया पंजाब में छुट्टी का ऐलान! शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व सरकारी ऑफिस
लो जी हो गया पंजाब में छुट्टी का ऐलान! शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व सरकारी ऑफिस
31 जुलाई शुक्रवार को राज्यभर में सरकारी अवकाश की घोषणा की
पंजाब सरकार ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर की है छुट्टी
शिक्षण संस्थानों में नहीं होगी पढ़ाई व बंद रहेगा नियमित कामकाज
हालांकि आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी
पंजाब डेस्क
बारिश के मौसम के बीच में पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान हो गया है। पंजाब सरकार ने 31 जुलाई शुक्रवार को राज्यभर में सरकारी अवकाश की घोषणा की है। जिस कारण राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने यह छुट्टी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस को लेकर की है। इसी वजह से 31 जुलाई को राज्यभर में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
शिक्षण संस्थानों में नहीं होगी पढ़ाई व बंद रहेगा नियमित कामकाज
सरकार की ओर से घोषित इस अवकाश के चलते सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई नहीं होगी और सरकारी दफ्तरों में भी नियमित कामकाज बंद रहेगा। हालांकि आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी। संबंधित विभागों को अवकाश के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान
शहीद ऊधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों में शामिल थे। उनके बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से पंजाब सरकार हर वर्ष उनके शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और स्मरण समारोह भी होने की संभावना है।