अनंतनाग में आतंकी हमला! श्री अमरनाथ यात्रा में तैन

अनंतनाग में आतंकी हमला! श्री अमरनाथ यात्रा में तैनात पुलिस जवान शहीद

अनंतनाग में आतंकी हमला! श्री अमरनाथ यात्रा में तैनात पुलिस जवान शहीद

लाल चौक इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया

सुरक्षा बल के जवान व्यवस्था व सुरक्षा पुख्ता करने को तैनात थे

ड्यूटी के दौरान हुए इस हमले में बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़े

आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित 

जम्मू-कश्मीर 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक लाल चौक इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस कायराना आतंकी हमले में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल मौके पर ही शहीद हो गए हैं, जिससे तनाव का माहौल बन गया है। अनंतनाग पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले लाल चौक के कोतवाल गली इलाके में सुरक्षा बल के जवान श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए तैनात थे। 

इलाज के दौरान शहीद हुए हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन

यह पूरी घटना बुधवार को दोपहर करीब 12:35 बजे की है। आतंकियों की इस गोलीबारी में इंडियन रिजर्व पुलिस (IRP) की तीसरी बटालियन के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी के दौरान हुए इस हमले में वे बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों और अधिकारियों द्वारा उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा, तलाशी अभियान जारी

इसी दौरान अज्ञात आतंकवादियों ने घात लगाकर अचानक पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा बलों ने तुरंत पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और हमलावरों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग व सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।