ट्रेन के AC केबिन को बनाया 'वेडिंग रूम', वीडियो वा

ट्रेन के AC केबिन को बनाया 'वेडिंग रूम', वीडियो वायरल होते ही रेलवे ने की बड़ी कार्रवाई

ट्रेन के AC केबिन को बनाया 'वेडिंग रूम', वीडियो वायरल होते ही रेलवे ने की बड़ी कार्रवाई

TTE को सस्पेंड किया और डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए

इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी

फर्स्ट AC केबिन के लिए प्राइवेट डेकोरेटर ऑनलाइन बुलाया

रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों की मालाओं और लाइटों से सजाया 

नई दिल्ली

ट्रेन के फर्स्ट AC कोच के केबिन को वेडिंग रूम की तरह सजाने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो वायरल होने के बाद इंडियन रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टिकट चेकर (TTE) को सस्पेंड कर दिया है और डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे ने कहा है कि पूरे मामले की डिटेल में जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक प्राइवेट डेकोरेटर को ऑनलाइन बुलाया था

रेल मंत्रालय के मुताबिक, 6 जुलाई 2026 को नंदीग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11002) में सफर कर रहे एक कपल ने अपने फर्स्ट AC केबिन को सजाने के लिए एक प्राइवेट डेकोरेटर को ऑनलाइन बुलाया था। जांच में पता चला कि डेकोरेटर के ट्रेन में घुसने के लिए रेलवे से कोई ऑफिशियल परमिशन नहीं ली गई थी। इसे सुरक्षा में गंभीर लापरवाही मानते हुए रेलवे ने संबंधित TTE को तुरंत सस्पेंड कर दिया है।

'हनीमून सुइट' और 'सुहागरात एक्सप्रेस' कहा

वीडियो में केबिन को लाल गुलाब, रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों की मालाओं और लाइटों से सजाया गया था। इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग इसे 'हनीमून सुइट' और 'सुहागरात एक्सप्रेस' कहने लगे। हालांकि, रेलवे ने यह भी साफ किया कि अगर कोई यात्री बुकिंग के बाद खुद से पूरा केबिन सजाता है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन बिना इजाजत किसी बाहरी व्यक्ति या डेकोरेटर को ट्रेन में बिठाना नियमों के खिलाफ है