जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर FBI का शिकंजा, करीबी नीतिश ‘लाला’ मोस्ट वांटेड घोषित
जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर FBI का शिकंजा, करीबी नीतिश ‘लाला’ मोस्ट वांटेड घोषित
यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने RICO एक्ट तहत संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया
जांच एजेंसियों के अनुसार, नीतिश कौशल ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सक्रिय सदस्य है
भारत, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में सक्रिय अपराध नेटवर्क पर कार्रवाई करना है
एजेंसी का कहना है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल सकता है
पंजाब डेस्क
पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने गैंग के करीबी सहयोगी नीतिश कौशल उर्फ ‘लाला’ को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कर लिया है। FBI के मुताबिक, नीतिश कौशल पर अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई इलाकों में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और अन्य संगठित अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। इससे पहले 25 जून 2026 को अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने RICO एक्ट के तहत संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
विदेश तक गैंग का नेटवर्क, कई गंभीर मामलों में लिप्त
जांच एजेंसियों के अनुसार, नीतिश कौशल जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप (OCG) का सक्रिय सदस्य है। उस पर आरोप है कि उसने गैंग का नेटवर्क पंजाब से बाहर अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देशों तक फैलाने में अहम भूमिका निभाई। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, नीतिश कौशल पर हत्या, हत्या की साजिश, अपहरण, जबरन वसूली, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई, मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और RICO एक्ट के तहत कई गंभीर आरोप हैं।
‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ तहत कार्रवाई, FBI ने दी चेतावनी
FBI, अमेरिकी न्याय विभाग, कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ चला रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य भारत, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क पर कार्रवाई करना है। FBI ने नीतिश कौशल को हथियारबंद और बेहद खतरनाक बताया है। एजेंसी का कहना है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल सकता है।