15 अगस्त से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच, टेस्ट सीरीज में दर्शकों को फ्री इंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला
15 अगस्त से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच, टेस्ट सीरीज में दर्शकों को फ्री इंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया, बड़ी संख्या में दर्शक देखने आएं
पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में 23 अगस्त से
वहीं कोलंबो के SSC मैदान में गेट नंबर 3, 4, 5 व 7 से बिना टिकट एंट्री दी जाएगी
भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पांचवें और श्रीलंका छठे नंबर पर
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में दर्शकों को फ्री इंट्री मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर इसका ऐलान किया है। भारत इस सीरीज में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों को गेट नंबर-4 से फ्री इंट्री मिलेगी। कोलंबो के SSC मैदान में गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से बिना टिकट एंट्री दी जाएगी।
टेस्ट मैचों में स्टेडियम खाली रहे थे
उपमहाद्वीप में पिछले कुछ सालों में दर्शक टेस्ट मैच देखने स्टेडियम नहीं आ रहे। श्रीलंका में भारत के पिछले दौरे और इसी साल भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में भी भीड़ नहीं पहुंची थी। इसी वजह से श्रीलंका बोर्ड ने यह पहल की है। बोर्ड ने दर्शकों से अपील की है बड़ी संख्या में मैच देखने आएं।
WTC पॉइंट्स टेबल में भारत पाचंवे स्थान पर
भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका छठे नंबर पर है। WTC के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज जीतना जरुरी है। श्रीलंका पिछली सीरीज हारकर आ रहा है। टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार मिली थी।
2017 में भारत ने क्लीन स्वीप किया था
भारत ने 2017 में श्रीलंका के पिछले टेस्ट दौरे पर 3-0 से सीरीज जीती थी। टीम ने गॉल में 304 रन, कोलंबो में पारी और 53 रन जीत दर्ज की थी। फिर पल्लेकेले में श्रीलंका को पारी और 171 रन से हराया।