वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर पर अजिंक्य रहाणे बोले : IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर, युवा खिलाड़ी पर दबाव न डाल
वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर पर अजिंक्य रहाणे बोले : IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर, युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें
15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी को अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए और मौके दिए जाने चाहिए
डेविड लॉयड, फिल टफनेल, एलिस्टेयर कुक और माइकल वॉन के साथ बातचीत में यह बात कही
IPL में 70 रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन इंटरनेशनल मैच में वही लक्ष्य पाना कड़ी चुनौती
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली सीरीज अच्छी नहीं रही थी
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर को लेकर अपनी अहम राय रखी। उनका मानना है कि वैभव के टेस्ट करियर को लेकर अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में काफी अंतर है। रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट पर डेविड लॉयड, फिल टफनेल, एलिस्टेयर कुक और माइकल वॉन के साथ बातचीत में यह बात कही।
अजिंक्य रहाणे बोले- वैभव पर काफी बातें हो रही
अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह वैभव पर दबाव नहीं डालना चाहते क्योंकि लोग पहले ही उनके बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं, जबकि वैभव को अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए और मौके दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा- IPL में 4-5 ओवर में 70 रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वही लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह अलग चुनौती है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज वैभव
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली सीरीज अच्छी नहीं रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में डेब्यू करने वाले वैभव तीन मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना सके थे। हालांकि जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने वापसी की। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने पहले टी-20 में अर्धशतक लगाया। दूसरे मैच में 20 रन बनाए। वहीं आखिरी मैच में 81 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
पहली बार टॉप-50 रैंकिंग में पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में वैभव ने 230 स्थान की छलांग लगाई। वे 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए। वे पहली बार टॉप-50 में पहुंचे। आपको बता दें कि रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेल चुके रहाणे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी थी।