श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर पंजाब में

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर पंजाब में हो गया सरकारी छुट्टी का ऐलान

राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है

इस फैसले के बाद कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक दिन का अवकाश

राज्यभर में धार्मिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी

शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालु

पंजाब डेस्क

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए अहम घोषणा की है। सरकार ने 18 जून, गुरुवार को श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक दिन का अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।

राज्य भर में हाेंगें धार्मिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं

जारी आदेशों के अनुसार 18 जून को पंजाब के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, सरकारी शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। शहीदी दिवस के अवसर पर राज्यभर में धार्मिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। सिख समुदाय के लिए यह दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है। विभिन्न गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और गुरमत समागम आयोजित किए जाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने की तैयारी

जून महीने में पहले से चल रही गर्मी की छुट्टियों के बीच यह अवकाश सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त राहत लेकर आया है। प्रशासन ने सभी विभागों को छुट्टी संबंधी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं धार्मिक संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। राज्यभर में श्रद्धालु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं।