Golden Temple के बाहर सगी बहनें के बीच मारपीट, मार

Golden Temple के बाहर सगी बहनें के बीच मारपीट, मारे थप्पड़, VIDEO वायरल

Golden Temple के बाहर सगी बहनें के बीच मारपीट, मारे थप्पड़, VIDEO वायरल

पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया

टी-शर्ट पहने लड़की अचानक पीले सूट में खड़ी अपनी बहन पर हमला कर देती है 

बीच-बचाव कर एक युवक रोकता है, आसपास लोग उन्हें समझाकर शांत कराते हैं

यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने हुई है

अमृतसर

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) परिसर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब माथा टेकने आईं दो सगी बहनें आपस में भिड़ गईं। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान एक बहन ने दूसरी को कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में टी-शर्ट पहने एक लड़की अचानक पीले सूट में खड़ी अपनी बहन पर हमला कर देती है और उसे लगातार दो-तीन थप्पड़ मारती है। इसके बाद पीले सूट वाली लड़की भी जवाब देने के लिए उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक बीच-बचाव कर उसे रोक लेता है। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया।

घंटाघर गेट के पास हुई घटना

पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने हुई। दोनों लड़कियां अमृतसर की रहने वाली हैं और एक साथ माथा टेकने आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। कुछ देर बाद हमला करने वाली लड़की वहां से जाने लगती है, लेकिन दूसरी बहन खुद को छुड़ाकर उसके पीछे दौड़ पड़ती है। 

असली वजह सामने नहीं आई

कोतवाली थाना के एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की पुष्टि करने के साथ-साथ मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल, दोनों बहनों के बीच विवाद की असली वजह सामने नहीं आई है।