अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस पर हमला, श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट
अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस पर हमला, श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट
हमलावरों ने बस में सवार श्रद्धालुओं को बेसबैट के साथ मारने की कोशिश की
इस दौरान उन्होंने एक दिव्यांग श्रद्धालु को बस से धक्का मारकर गिरा भी दिया
बता रहे कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बस श्रद्धालु लेकर वाघा बॉर्डर जा रही थी
बस में 45 श्रद्धालु थे, जिसमें से 80 फीसदी महिलाएं और 20 फीसदी पुरुष थे
अमृतसर
अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर जा रही बस पर हमला किया गया। हमलावरों ने बस में सवार श्रद्धालुओं को बेसबैट के साथ मारने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने एक दिव्यांग श्रद्धालु को बस से धक्का मारकर गिरा भी दिया। जिसके बाद बस में श्रद्धालुओं के बीच दहशत का माहौल बन गया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
श्रद्धालुओं के लेकर वाघा बॉर्डर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बस श्रद्धालुओं को लेकर वाघा बॉर्डर जा रही थी। इस बस में 45 श्रद्धालु थे, जिसमें से 80 फीसदी महिलाएं थी और 20 फीसदी पुरुष थे। घरिंडा इलाके में 2 युवक अपनी गाड़ी में आए और उन्होंने अपनी गाड़ी के बीच रास्ते में बस के सामने लाकर खड़ा कर दिया।
बस रोकने के बाद श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट
बस के रुकने के बाद उसमें बैठे दोनों हमलावर बाहर निकले और बेसबैट लेकर बस में चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने बस में बैठे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की और उन्हें डराया-धमकाया भी। इसके बाद उन्होंने एक श्रद्धालु को बस से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। जिस कारण सभी श्रद्धालु डर गए।