BSF जवानों ने अमृतसर से 2 पाकिस्तानी नागरिकों को क

BSF जवानों ने अमृतसर से 2 पाकिस्तानी नागरिकों को किया अरेस्ट

पकड़े गए आरोपियों से एक गाड़ी भी बरामद की गई है

आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलीम व आमिर नवाज 

दुकानों पर अलग-अलग सामान सप्लाई काम करते थे

अमृतसर सेक्टर में BSF अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं

अमृतसर

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF के जवानों ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से एक गाड़ी भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलीम और आमिर नवाज के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं।

दुकानों पर सामान सप्लाई करते हैं दोनों

जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति पाकिस्तान के कसूर इलाके में दुकानों पर अलग-अलग सामान सप्लाई करने का काम करते थे। इसी दौरान वे अपनी निजी गाड़ी में सीमा पार करते हुए भारतीय क्षेत्र में पहुंच गए, जहां बीएसएफ जवानों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।

बारीकी से कर रही है मामले की जांच

BSF अधिकारियों ने जीरो लाइन पर पाकिस्तानी रेंजर्स को भी इस संबंध में जानकारी दे दी है। फिलहाल दोनों आरोपियों से अमृतसर सेक्टर में BSF अधिकारी बारीकी से पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी यह भी जांच रहे है कि कहीं यह गलती से तो भारत में दाखिल नहीं हुए।