चंडीगढ़ में ASI को CBI टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ

चंडीगढ़ में ASI को CBI टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एक केस में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी

CBI ने थाने में जाकर रेड की और पकड़ लिया

बताया जा रहा हितेश अपने बैच का टॉपर था

जॉइनिंग के बाद कितने केसों को हैंडल किया

चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ में CBI की टीम ने रेड मारकर पुलिस स्टेशन-39 में तैनात ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हितेश कुमार के रूप में हुई है और उसकी ढाई पहले ही भर्ती हुई थी। जानकारी के मुताबिक ASI हितेश कुमार ने एक केस में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जब इसका पता CBI की टीम को चला तो उन्होंने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार किया। CBI ने थाने में जाकर रेड की और 40 हजार रुपए लेते हुए उसे पकड़ लिया।

अपने बैच का टॉपर था ASI

बताया जा रहा है कि आरोपी हितेश अपने बैच का टॉपर था। साल 2023-24 में चंडीगढ़ में एएसआई भर्ती के लिए एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से परीक्षा के बाद केवल 5 उम्मीदवारों का चयन हुआ था और हितेश टॉपर रहा। CBI ने रिश्वत मामले में अब यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने जॉइनिंग के बाद पुलिस स्टेशन-39 में कितने केसों को हैंडल किया था।