CIA स्टाफ ने गाड़ी छुड़वाने के लिए मांगे पैसे! ऑडि

CIA स्टाफ ने गाड़ी छुड़वाने के लिए मांगे पैसे

वाहन छुड़वाने के बदले “पेटी” यानी करीब एक लाख रुपये की मांग कर रहा है

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं

वहीं दावा किया जा रहा कि यह ऑडियो CIA स्टाफ से जुड़े एक कर्मचारी की है

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की उम्मीद कर रहे हैं लाेग

जालंधर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑडियो क्लिप काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है। वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें एक CIA स्टाफ कर्मचारी किसी युवक से वाहन छुड़वाने के बदले एक “पेटी” यानी करीब एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। हालांकि, इस ऑडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

चर्चा का केंद्र बन गई है वायरल ऑडियो 

दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो फगवाड़ा के CIA स्टाफ से जुड़े एक कर्मचारी की है। ऑडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति पैसे की मांग करता सुनाई दे रहा है और यह भी कहता है कि सामने वाले को “पेटी” की कीमत का अंदाजा नहीं है। ऑडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। वहीं, कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी कर रहे हैं।

निष्पक्ष जांच और सच्चाई लाने की उम्मीद 

वायरल ऑडियो ने पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि ऑडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो यह मामला गंभीर रूप ले सकता है। फिलहाल लोग जांच एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की उम्मीद कर रहे हैं।