पंजाब में भाजपा पार्षद समेत 4 पर FIR, महिला AAP ने

पंजाब में भाजपा पार्षद समेत 4 पर FIR

मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के फार्म भरे जा रहे थे

आप की महिला कोआर्डिनेटर के साथ की गई मारपीट 

वहीं फाजिल्का की मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई है 

केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच हो रही

फाजिल्का

पंजाब के फाजिल्का में भाजपा पार्षद समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी की महिला कोआर्डिनेटर के साथ मारपीट के मामले में की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फाजिल्का की मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मंजू रानी और उनके भाई को चोटें आईं, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

फाजिल्का के अस्पताल में भर्ती 

फाजिल्का की मंजू रानी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में मुख्यमंत्री सत्कार योजना मां-बेटी सत्कार योजना के फार्म भरे जा रहे थे। जब वह ऑफिस पहुंचीं और फॉर्म भरने को लेकर सवाल किया तथा वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मामले की जांच कर रही पुलिस 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमन कुमार (पुत्र सुरेश कुमार), सुरेश कुमार (पुत्र कुंदन लाल), साजन (पुत्र पप्पू, निवासी राधा स्वामी कॉलोनी, फाजिल्का) और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।