पंथक एकता के मिशन पर निकले मनप्रीत अयाली, नई पार्ट

पंथक एकता के मिशन पर निकले मनप्रीत अयाली

अमृतपाल की पार्टी वारिस पंजाब दे में शामिल अयाली

चंडीगढ़ में गुरुद्वारा साहिब में अरदास करने को पहुंचे

मौजूदा समय पंथक ताकतों की एकजुटता बेहद जरूरी

वह आपसी मतभेद भुला कर एक साझे मंच पर आएंगे

लुधियाना

लुधियाना से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली अमृतपाल की पार्टी वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में गुरुद्वारा साहिब में अरदास करने के बाद वह पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। इस दौरान अमृतपाल के पिता भी मौजूद रहे।

पंथक ताकतों की एकजुटता बेहद जरूरी

इस दौरान मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब और पंथक विचारधारा से जुड़ी सभी पार्टियों तथा संगठनों को एक मंच पर लाना है। मौजूदा समय में पंथक ताकतों की एकजुटता बेहद जरूरी है, ताकि पंजाब और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

पंथक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएंगे

अयाली ने यह भी बताया कि वह लंबे समय से पंथक एकता के समर्थक रहे हैं और भविष्य में भी इसी दिशा में काम करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न पंथक दल अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक साझा मंच पर आएंगे, जिससे पंजाब के हितों की मजबूती से पैरवी की जा सकेगी।