पंजाब कांग्रेस की कलह पर बोले राजा वड़िंग, कहा- मै

पंजाब कांग्रेस की कलह पर बोले राजा वड़िंग, कहा- मैं फेल प्रेजिडेंट नहीं, चन्नी पर दिया यह बयान

पंजाब कांग्रेस की कलह पर बोले राजा वड़िंग, कहा- मैं फेल प्रेजिडेंट नहीं, चन्नी पर दिया यह बयान

यदि पार्टी हाईकमान किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति करता है तो वह उसका स्वागत करेंगे

जो नेता नाराज हैं, उन्हें मनाने की कोशिश की जाएगी और जल्द ही सभी एक मंच पर होंगे

संभव है कुछ लोग उन्हें पसंद न करते हों, क्योंकि हर व्यक्ति को खुश रखना संभव नहीं हैं

वहीं, कांग्रेस भी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है

पंजाब डेस्क

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह फेल प्रेजिडेंट नहीं हैं और उनकी अध्यक्षता में पार्टी ने अच्छा काम किया है। वड़िंग ने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति करता है तो वह उसका स्वागत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के साथ रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजा वड़िंग ने कहा कि उनके और चन्नी के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो नेता नाराज हैं, उन्हें मनाने की कोशिश की जाएगी और जल्द ही सभी नेता एक मंच पर साथ दिखाई देंगे।

मतभेद हर परिवार में होते हैं : राजा वड़िंग

पार्टी के भीतर चल रही बयानबाजी और मतभेदों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि हर परिवार में मतभेद होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि कुछ लोग उन्हें पसंद न करते हों, क्योंकि हर व्यक्ति को खुश रखना संभव नहीं है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

चन्नी-बघेल बैठक टलने से बढ़ी सियासी चर्चा

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल के बीच प्रस्तावित बैठक टाल दी गई है। बताया जा रहा है कि चन्नी गुट ने बैठक के लिए दो शर्तें रखी थीं। पहली, बैठक कांग्रेस भवन में न हो और दूसरी, बैठक के दौरान राजा वड़िंग मौजूद न रहें। इन शर्तों पर सहमति नहीं बनने के कारण बैठक स्थगित हो गई।