अमृतसर ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज़ से गूंजा, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमृतसर ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज़ से गूंजा, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी
हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
पता लगाने का प्रयास-आरोपी किस रास्ते आए, कहां फरार हो गए
फायरिंग की तेज आवाजों से पूरा इलाका दहल उठा, लोगों में डर
अमृतसर
अमृतसर के जंडियाला गुरु स्थित शेखूपुरा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस रास्ते से आए थे और कहां फरार हो गए।
पूरे इलाके में दहशत का माहौल
घटना के दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 8 से 9 हथियारबंद बदमाश अचानक वहां पहुंचे और घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। फायरिंग की तेज आवाजों से पूरा इलाका दहल उठा और लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।
परिवार ने यूं बयां की आपबीती
घटना के समय घर के भीतर मौजूद बलविंदर कौर और उनका परिवार बच्चों को खाना खिला रहा था। परिवार के अनुसार, अचानक बाहर से गोलियों की तेज आवाजें आने लगीं। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद बाहर पटाखे चल रहे हैं, लेकिन हकीकत का पता चलते ही उनके होश उड़ गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना उस समय घर के बाहर मौजूद किसी सदस्य की जान जा सकती थी। हमारी प्रशासन से मांग है कि वह जल्द इस मामले की जांच करें और आरोपियों की गिरफ्तार करें।