मोहाली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार, जिम संचालक समेत दो की गई जान
मोहाली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार, जिम संचालक समेत दो की गई जान
दिल्ली जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया
चालक वाहन से कंट्रोल खो बैठा, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई
23 साल के जिम संचालक मनजोत सिंह और चालक रवि कुमार की मौके पर ही मौत
मनजोत के दोस्त आकाश वर्मा को मामूली चोटें, जबकि सुरक्षा गार्ड राजीव सुरक्षित है
मोहाली
मोहाली में पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में जिम संचालक समेत दो की जान चली गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए। दरअसल, जब कार ITI चौक के पास पहुंची तो दिल्ली जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक वाहन से कंट्रोल खो बैठा, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू की
लुधियाना निवासी 23 साल के जिम संचालक मनजोत सिंह और चालक रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में मनजोत के दोस्त आकाश वर्मा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे पूरी तरह सुरक्षित हैं। बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
दोस्त और सुरक्षा गार्ड के साथ था मनजोत
पुलिस को दी गई जानकारी में मृतक मनजोत सिंह के पिता अमरपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा वीरवार रात करीब 11:45 बजे अपने दोस्त आकाश वर्मा, सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे और चालक रवि कुमार के साथ फॉर्च्यूनर कार में दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।