अमेरिका ने ईरान पर फिर किए बड़े हवाई हमले, ट्रम्प की चेतावनी- हमला हुआ तो 20 गुना जवाब देंगे
अमेरिका ने ईरान पर फिर किए बड़े हवाई हमले, ट्रम्प की चेतावनी- हमला हुआ तो 20 गुना जवाब देंगे
बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई इलाकों में किए हमले
कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज क्षेत्र में ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना था : अमेरिका
IRGC का दावा-अमेरिका ने मशहद जाने वाले पुलों और ठिकानों को भी निशाना बनाया
वहीं कुवैत ने एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने की कार्रवाई की
नई दिल्ली
अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। हमले बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई इलाकों में किए गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इस अभियान में करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज क्षेत्र में ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना था। हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान फिर हमला करता है तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उसे तेहरान पर भरोसा नहीं है।
मिसाइल और ड्रोन हमला करने का भी दावा
वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि अमेरिका ने मशहद जाने वाले रास्तों के पुलों और अन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया। ईरान ने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का भी दावा किया है।
मिसाइल व ड्रोन हमले रोकने के लिए कार्रवाई
तनाव के बीच बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जबकि कुवैत ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई की। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक ठिकाने, तटीय निगरानी केंद्र और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर
इस बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखा। ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमतों में करीब 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।