सीजफायर के बीच ईरान पर अमेरिकी सेना का हमला, बारूद

सीजफायर के बीच ईरान पर अमेरिकी सेना का हमला

CENTCOM के अनुसार यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई

अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की हो सके सुरक्षा सुनिश्चित 

समुद्री क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने से हो सकता था खतरा 

फिलहाल शांति वार्ता के पूरी तरह रुकने के संकेत नहीं है

नई दिल्ली

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने मंगलवार को बड़ा सैन्य कदम उठाया। इस दौरान अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछा रही नावों को निशाना बनाया और साथ ही बंदरगाह अब्बास पोर्ट के पास स्थित एक सरफेस-टू-एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई है। 

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया यह कदम

प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया। अमेरिकी सेना का दावा है कि समुद्री क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने से अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी नौसैनिक बेड़ों को गंभीर खतरा हो सकता था। 

दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर असर

हालांकि, सेंटकाम ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीजफायर के दौरान अमेरिका संयम बरत रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई से दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर कुछ असर पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल शांति वार्ता के पूरी तरह रुकने के संकेत नहीं हैं।