जालंधर के स्कूल में बच्चे को किडनैप करने की कोशिश, शोर मचाने पर पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति
स्कूल मैनेजमैंट की मदद से आरोपी व्यक्ति को काबू कर लिया गया
स्कूल के बाहर भारी हंगामा, स्कूल की सिक्योरिटी पर सवाल उठाए
बच्चे की एडमिशन करवाने आया तो कभी कहा-भाई से मिलने आया
ब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी
शक के आधार पर पूछताछ की गई और पुलिस के हवाले कर दिया
जालंधर
जालंधर न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में स्थित माता गुजरी खालसा मार्डन स्कूल के अंदर बच्चे को किडनैप करने की घटना सामने आई है। जहां बच्चे की मां ने शोर मचा दिया और स्कूल मैनेजमैंट की मदद से आरोपी व्यक्ति को काबू कर लिया गया। इस दौरान स्कूल के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने स्कूल की सिक्योरिटी पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि हमारे बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, बावजूद इसके स्कूल वाले हमें अंदर नहीं आने देते। ऐसे में उक्त व्यक्ति स्कूल के अंदर कैसे चला गया, यह चिंता का विषय है।
महिला का पीछा करते-करते स्कूल में घुसा
महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए आई थी। एक व्यक्ति उसका पीछा करते-करते स्कूल के अंदर तक आ गया। जब स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने पूछा तो वह कहने लगा कि बच्चे की एडमिशन करवाने आया और कभी कह रहा है कि वह भाई से मिलने के लिए आया है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
आरोपी व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया
वहीं स्कूल मैनेजमेंट ने कहा कि स्कूल सिक्योरिटी से जब परिजनों ने उक्त व्यक्ति को लेकर बात की गई तो पेरेंट्स और सिक्योरिटी की मदद से व्यक्ति को काबू कर लिया गया। आरोपी व्यक्ति ने बच्चे की एडमिशन के लिए कहा तो उसे रिसेप्शन तक ही भेजा गया। जिसके बाद पेरेंट्स और सिक्योरिटी वालों ने शक के आधार पर पूछताछ की गई। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।