Accused youth fled the scene; CCTV footage

जालंधर भार्गव कैंप गोलीकांड में 4 के खिलाफ केस दर्ज, CCTV फुटेज में भागते दिखे आरोपी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 05 2026 01:50:23 PM

जालंधर भार्गव कैंप गोलीकांड में 4 के खिलाफ केस दर्ज, CCTV फुटेज में भागते दिखे आरोपीआरोपी युवक मौके से फरार, हाथ लगी सीसीटीवी फुटेजदेर रात एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

जालंधर भार्गव कैंप गोलीकांड में 4 के खिलाफ केस दर्ज cctv फुटेज में भागते दिखे आरोपी

जालंधर भार्गव कैंप गोलीकांड में 4 के खिलाफ केस दर्ज, CCTV फुटेज में भागते दिखे आरोपी

आरोपी युवक मौके से फरार, हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज

देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

विवाद के दौरान गोलियां चलने से अफरा-तफरी मची थी

पुलिस ने मौके पर एक गोली का खोल बरामद किया था

जालंधर

जालंधर भार्गव कैंप में मंगलवार शाम को अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई एक्साइज की टीम पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। जिसमें आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने 4 के खिलाफ दर्ज किया मामला

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकी के आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

विवाद में नशा तस्करों ने चलाई थी गोलियां

एक्साइज टीम और नशा तस्कर के बीच विवाद के दौरान गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे, जबकि कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया था।

Related to this topic: