Innocent Hearts, Gauri Datta of Green Model Town

CBSE 10वीं रिजल्ट में Innocent Hearts स्कूल का जलवा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: April 16 2026 12:22:36 PM

CBSE 10वीं रिजल्ट में Innocent Hearts स्कूल का जलवा, 82 छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक किए हासिल

cbse 10वीं रिजल्ट में innocent hearts स्कूल का जलवा

इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में ग्रीन माडल टाउन की गौरी दत्ता 99.6% अंक लेकर रही प्रथम; लोहारां की इशान्वी गुप्ता ने 99.4% अंक किए हासिल : 82 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक तथा 152 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक किए हासिल

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ने 2025-26 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। 5 विद्यार्थियों ने 99% से अधिक अंक लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। 82 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 152 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक तथा 277 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक हासिल किए। 


ग्रीन मॉडल टाउन की गौरी दत्ता ने 99.6% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य वर्मा व शांभवी 99.2% लेकर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि जाह्नवी सुनेजा  98.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। 
 लोहारां ब्रांच में ईशान्वी गुप्ता 99.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही, एकमजोत संघेरा 99.2% अंक प्राप्त कर के द्वितीय स्थान पर तथा दिवांशी विघा 98.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कपूरथला रोड में आराध्या अरोड़ा ने 94.6% अंक तथा खुशी बत्रा ने 92.8% प्राप्त किए।


 नूरपुर रोड में हरप्रीत कौर ने 98.6% अंक तथा अर्शप्रीत कौर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।
कैंट जंडियाला रोड से हरगुन कौर ने 91.8% अंक प्राप्त किए।
 विभिन्न विषयों में 62 विद्यार्थियों ने  अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए,जिनकी संख्या इस प्रकार है - सोशल साइंस में 7,पंजाबी में 7, मैथ्स  में 7, मार्केटिंग में 17, व आई. टी. में 20,अंग्रेजी में 2, हिंदी में 1,साइंस में 1 विद्यार्थी।


प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां), डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा व श्रीमती जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड), श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) व श्रीमती शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। 
इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related to this topic: