The BJP and Amit Shah's rally is facing opposition

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले पोस्टरवार, BJP से नशे और पानी पर पूछे तीखे सवाल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 30 2026 12:59:52 PM

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले पोस्टरवार, BJP से नशे और पानी पर पूछे तीखे सवालभाजपा और अमित शाह की रैली का हो रहा विरोध

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले पोस्टरवार bjp से नशे और पानी पर पूछे तीखे सवाल

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले पोस्टरवार, BJP से नशे और पानी पर पूछे तीखे सवाल

भाजपा और अमित शाह की रैली का हो रहा विरोध

बीजेपी से नशे और पानी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल 

कांग्रेस भी भाजपा पर नशे पर सवाल उठा चुकी है

हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार

फिर भी क्यों नहीं लग पा रही वहां नशे पर लगाम

जालंधर

देश के गृहमंत्री अमित शाह जालंधर के दौरे पर है। शहर में भाजपा और अमित शाह के खिलाफ पोस्टरवार शुरू हो गया है और उनकी रैली का विरोध किया जा रहा है। शहर में अलग-अलग जगहों पर लगाए पोस्टरों में अमित शाह और बीजेपी से नशे और पानी के मुद्दे को लेकर सवाल पूछे गये हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा पर नशे को लेकर सवाल उठा चुकी है। 

भाजपा से पोस्टर लगाकर पूछे गए सवाल

शहर में लगाए पोस्टरों में अमित शाह की फोटो लगाई गई है और भाजपा से नशे और पानी के मुद्दे को लेकर सवाल पूछे गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि पंजाब में भाजपा गुजरात से नशा तस्करी क्यों करवा रही है, भाजपा पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को क्यों देना चाहती है? भाजपा अकाली दल मिलकर काले कानूनों को वापिस क्यों लाना चाहती है? 

कांग्रेस भी नशे पर उठा चुकी है सवाल

आपको बता दें कि बीते दिन ही सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने रैली को लेकर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने भाजपा से सवाल किए थे कि देश में वह 15 सालों से सत्ता में है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में उनकी सरकारें है, लेकिन फिर भी वहां पर नशा क्यों नहीं खत्म हो रहा। वहीं बॉर्डर एरिया से आ रही नशे की खेप को लेकर भी सवाल पूछा गया था।

Related to this topic: