Congress protest outside

जालंधर में नगर निगम ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, MLA बावा हेनरी बोले -करप्शन का अड्डा बन चुका है कॉरपोरेशन

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 25 2025 01:01:33 PM

जालंधर में नगर निगम ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, MLA बावा हेनरी बोले -करप्शन का अड्डा बन चुका है कॉरपोरेशन

जालंधर में नगर निगम ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन mla बावा हेनरी बोले -करप्शन का अड्डा बन चुका है कॉरपोरेशन

जालंधर में नगर निगम ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, MLA बावा हेनरी बोले -करप्शन का अड्डा बन चुका है कॉरपोरेशन

कांग्रेस ने यह प्रदर्शन शहर की खस्ता हालत और निगम की कारगुजारी के कारण किया है

शहर में पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा और अन्य समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा

अभी तक शहर में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है और स्थिति पहले के जैसी ही है

किसी भी जगह पर बारिश हो तो पानी भर जाता है, मगर शहर बिना बारिश के ही भर जाता

जालंधर : 

जालंधर में कांग्रेस ने नगर निगम ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब सरकार और जालंधर नगर निगम के मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने यह प्रदर्शन शहर की खस्ता हालत और निगम की कारगुजारी के कारण किया। कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी ने कहा कि पहले हम सोचते थे कि पहले सिर्फ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ही करप्शन था, पर नगर निगम ने तो उसके भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शहर में पीने के पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा और अन्य कई प्रदर्शन की समस्याओं से शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है। 

शहर में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा

विधायक बावा हैनरी ने कहा कि दो महीने पहले भी नगर निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था और ऑफिस को ताला भी लगाया था। तब हमें कहा गया था कि शहर में अच्छे से काम करवाया जाएगा। लेकिन अभी तक शहर में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है और स्थिति पहले के जैसी ही है। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम में करप्शन एकदम चरम पर पहुंच गया है। कई बार मुद्दे उठाने के बाद भी, जालंधर के मेयर और नगर निगम के कमिश्नर ने करप्शन को बढ़ावा दिया है। 

कई जगह बिना बारिश के होता है जलभराव 

विधायक बावा हैनरी ने कहा- देश में किसी भी जगह पर बारिश होती है तो पानी भर जाता है, मगर हमारा शहर बिना बारिश के ही भर जाता है। राम नगर, गाजी गुल्ला, बचिंत नगर, रेरू सहित अन्य कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर बिना बारिश के पानी भरता है और लोग पिछले डेढ़ साल से परेशान हैं। हमने इस परेशानी को लेकर हर अधिकारी का दरवाजा खटखटाया। मगर कोई भी समस्या का हल नहीं किया गया।

Related to this topic: