Gangsters are rampant in Punjab

पंजाब में गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम सिविल अस्पताल में घुसकर तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर हमला

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 30 2025 04:24:24 PM

पंजाब में गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम सिविल अस्पताल में घुसकर तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर हमला

पंजाब में गुंडागर्दी का नंगा नाच सरेआम सिविल अस्पताल में घुसकर तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर हमला

पंजाब में गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम सिविल अस्पताल में घुसकर तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर हमला

गंभीर हालत में परिजन सिविल अस्पताल लाए तो हमलावर दोबारा वहां पहुंच गए

ऐसी वारदात से अस्पताल स्टाफ को भी नुकसान पहुंच सकता है, किया केस दर्ज 

अस्पताल में इमरजेंसी स्टाफ का कहना है इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए

8 लोगों पर केस दर्ज, जल्द ही सभी को गिरफ्तार करेंगे : SHO कमलजीत सिंह

जालंधर/फगवाड़ा : 

फगवाड़ा में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां गांव पंडोरी में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। घायल की पहचान बलालों गांव के निवासी दयाल चंद के रूप में हुई है। दयाल चंद को जब उसके परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए तो वहीं इलाज के दौरान हमलावर दोबारा वहां पहुंच गए और इमरजेंसी में घुसकर तेजधार हथियारों से दोबारा उस पर हमला कर दिया।

इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाई जाए

वही इस घटना को लेकर अस्पताल में इमरजेंसी स्टाफ का कहना है कि इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इस तरह की वारदात से अस्पताल स्टाफ को भी नुकसान पहुंच सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

थाना सदर के SHO कमलजीत सिंह ने बताया कि पंडोरी गांव में हुए हमले के संबंध में पुलिस ने सोनू बलालों और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत 8 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related to this topic: