Health Minister should resign

स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें, बिना पोस्टमार्टम कराए अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही आप सरकार

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 28 2025 05:42:55 PM

स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें, बिना पोस्टमार्टम कराए अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही आप सरकार : पदमश्री परगट सिंह

स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें बिना पोस्टमार्टम कराए अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही आप सरकार

स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें, बिना पोस्टमार्टम कराए अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही आप सरकार : पदमश्री परगट सिंह

स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें, बिना पोस्टमार्टम कैसे बता रहे मरीजों की मौत का कारण : पदमश्री परगट सिंह

-परगट सिंह बोले- विधानसभा में उठाऊंगा पंजाब सरकार की नाकाम स्वास्थ्य सेवाओँ का मुद्दा, सरकार से मांगूंगा जबाव

-सिविल अस्पताल दौरा करने पहुंचे परगट सिंह ने फेल स्वास्थ्य सिस्टम पर उठाए सवाल

-कहा- सिर्फ कमेटियां बनाकर लापरवाही को दबा नहीं सकेगी पब्लिसिटी वाली आप सरकार

जालंधर, 28 जुलाई, 2025 : जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने से हुई तीन मरीजों की मौत के मामले में सोमवार को विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पदमश्री परगट सिंह ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में जाकर मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं करवाए जाने और टैक्नीकल स्टाफ के गैरहाजिर होने के मुद्दे पर सरकार को घेरा और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। 

उन्होंने सवाल उठाया कि इतने गंभीर मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री बिना पोस्टमार्टम के कैसे दावा कर सकते हैं कि मरीजों की मौत कैसे हुई। मरीजों की मौत के कारणों को बिना पोस्टमार्टम कराए अदालत में किस सुबूत के आधार पर साबित किया जाएगा? स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह जिम्मेदार हैं और उनके नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

परगट सिंह ने कहा कि तीन लोगों की बेशकीमती जानें लिए जाने के मुद्दे को वह पंजाब विधानसभा में उठाएंगे। इसके लिए सरकार से जवाब मांगा जाएगा। सिर्फ कमेटियां बनाकर सरकार इस मुद्दे को दबा नहीं सकेगी। सरकार को इस लापरवाही का जवाब पंजाब की जनता को देना होगा। साथ इस बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधकों और स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

height=181
पुलिस स्टेट बना पंजाब, डर हुए हैं पंजाबी

परगट सिंह ने कहा कि पंजाबी कभी इतना डरा नहीं था। जितना अब डर गया है। पंजाब सरकार का स्वास्थ्य प्रबंधन बुरी तरह फेल साबित हो रहा है। जितने दावे विज्ञापनों तक ही सीमित हैं। पंजाब का पुलिस स्टेट बना दिया गया है। लॉ एंड ऑर्डर के हालात पहले ही बेकाबू हैं।

 
मुख्यमंत्री और मंत्री को गंभीरता से न लें

परगट सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री सारे ही असली नहीं है, ये सारे कागजी हैं। इनके पास तो सरकार में कोई फैसला लेने का अधिकार ही नहीं है। ना ही सरकार में इनकी बात ही मानी जाती है। 95 विधायक तो पहले ही गूंगे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीरता से न लें। कहा कि यह चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि दिल्ली के कुछ बंदों की तरफ से चलाए जानी वाली सरकार है। 


सोशल मीडिया की सरकार, पल्ले कुछ नहीं

विधायक परगट सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ सोशल मीडिया की सरकार है। सरकार के पल्ले कुछ नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति का दावा करने वाली सरकार की जमीनी हकीकत सभी के सामने आ गई है। पंजाब सरकार ने 1200 करोड़ रुपए का सोशल मीडिया की पब्लिसिटी का बजट रखा हुआ है। जिसमें 500-600 करोड़ पंजाब के लिए रखा है और बाकी अन्य राज्यों पर खर्च किया जा रहा है।


लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई – राजिंदर बेरी

जिला कांग्रेस शहरी प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि सरकार लोगों को स्वासाथ्य सेवाएं देने में नाकाम साबित हो रही है। इतना बड़ा हादसा अस्पताल स्टाफ की लापरवाही का नतीजा है। यह गरीबों के साथ धक्का है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार डाक्टर और स्टाफ की पहचान करके कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर विधायक बावा हैनरी, यूथ नेता अंगद दत्ता और अन्य नेता मौजूद रहे।


जारीकर्ता:
कार्यालय, पद्मश्री परगट सिंह
विधायक, जालंधर कैंट व सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

Related to this topic: