Three members of the same family died in a tragic

फिल्लौर में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक स्थल से लौट रहे दंपति और 6 वर्षीय बेटी की मौत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 21 2026 04:26:37 PM

फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

फिल्लौर में दर्दनाक सड़क हादसा धार्मिक स्थल से लौट रहे दंपति और 6 वर्षीय बेटी की मौत

फिल्लौर में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक स्थल से लौट रहे दंपति और 6 वर्षीय बेटी की मौत

फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान लुधियाना के गांव भामियां निवासी विनय कुमार, उनकी पत्नी सुमन और उनकी 6 वर्षीय बेटी कविशा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विनय कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर नकोदर स्थित एक धार्मिक स्थल से माथा टेककर घर लौट रहे थे। उनके साथ कुछ अन्य रिश्तेदार भी मोटरसाइकिल पर चल रहे थे। जैसे ही वे गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच पहुंचे, उनकी एक्टिवा की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमन और उनकी बेटी कविशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

दूसरी ओर कार सवार रविंद्र सिंह ने बताया कि वे लुधियाना से नूरमहल की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक्टिवा से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक रूपिंदर सिंह भी घायल हो गया, जिसके नाक और हाथों पर चोटें आई हैं। नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की आशंका के चलते उसका इलाज एसडीएच फिल्लौर में जारी है। वहीं हादसे में घायल एक अन्य बच्चे के सिर पर मामूली चोट लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई है।

फिल्लौर थाना पुलिस के जांच अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार चालक के स्वस्थ होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related to this topic: