Pack of stray dogs attacks in New Kamal

जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूटी सवार मां-बेटे पर झुंड ने किया हमला

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 30 2026 05:23:39 PM

जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूटी सवार मां-बेटे पर झुंड ने किया हमलान्यू कमल विहार इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने बोला धावा

जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक स्कूटी सवार मां-बेटे पर झुंड ने किया हमला

जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूटी सवार मां-बेटे पर झुंड ने किया हमला

न्यू कमल विहार इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने बोला धावा

स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर घायल

मासूम जसकीरत को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया

समस्या पर नगर निगम की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है

जालंधर

जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यू कमल विहार इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने स्कूटी सवार मां-बेटे पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों से बचने की कोशिश में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम जसकीरत को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं, आम आदमी क्लीनिकों में भी रोजाना एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। आवारा कुत्तों की समस्या पर नगर निगम की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। 

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, जीटीबी नगर की रहने वाली अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे जसकीरत को इनोसेंट हार्ट स्कूल से छुट्टी के बाद लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान न्यू कमल विहार में करीब 4 से 5 आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक दोनों को घेर लिया और उन पर झपट पड़े। हमले के दौरान स्कूटी गिरने से मां-बेटे घायल हो गए।

नए डॉग बाइट के मामले 

स्थानीय निवासी रॉकी सहदेव के मुताबिक, इलाके में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं और आए दिन राहगीरों पर हमला करते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिविल अस्पताल की एंटी-रेबीज वैक्सीन ओपीडी में रोजाना करीब 140 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 25 से 30 मरीज नए डॉग बाइट के मामले होते हैं।

नोटिस जारी, सुधार नहीं 

सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू के मुताबिक, डॉग पॉन्ड में नए कैनाल के निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है। काम में लापरवाही को लेकर ठेकेदार को पहले ही दो कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद काम में कोई सुधार नहीं हुआ। अब नगर निगम की ओर से संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।

Related to this topic: