How a scuffle is breaking out between

जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर में लड़ाई की नई सीसीटीवी फुटेज आई सामने, सुरक्षा घेरे में मेयर को बाहर निकाला गया

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 06 2026 12:27:26 PM

जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर में लड़ाई की नई सीसीटीवी फुटेज आई सामने, सुरक्षा घेरे में मेयर को बाहर निकाला गयाकैसे दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो रही हैं और लोगों के बीच भगदड़ मच रही है

जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर में लड़ाई की नई सीसीटीवी फुटेज आई सामने सुरक्षा घेरे में मेयर को बाहर निकाला गया

जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर में लड़ाई की नई सीसीटीवी फुटेज आई सामने, सुरक्षा घेरे में मेयर को बाहर निकाला गया

कैसे दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो रही हैं और लोगों के बीच भगदड़ मच रही है

पुलिस ने सीसीटीवी के बेस पर अबतक 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन और लगातार छापेमारी

दो ऐसे चर्चित गुट भी मौजूद थे, जिनमें काफी समय पुरानी रंजिश चली आ रही थी 

जालंधर

जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर विनीत धीर की तरफ से निकाली गई शुक्राना यात्रा के दौरान 2 गुटों के बीच में हुई लड़ाई की अब नई वीडियो सामने आई है। नई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कैसे दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो रही हैं और लोगों के बीच भगदड़ मच रही है।

17 के खिलाफ मामला दर्ज 

वहीं इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है।

रविवार 2 अगस्त की घटना

आपको बता दें कि यह पूरा मामला 2 अगस्त रविवार के दिन का है, जब विनीत धीर नॉर्थ हलके की कमान मिलने पर शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान उनके साथ आप के कई नेता भी मौजूद थे। इसी दौरान शहर के दो ऐसे चर्चित गुट भी यात्रा में मौजूद थे, जिनके बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

Related to this topic: