The shop owner said the extent of the damage

अवतार नगर रोड पर Deeaar Studio में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 25 2026 12:12:39 PM

जालंधर के अवतार नगर रोड पर स्थित Deeaar Studio में सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्टूडियो गली नंबर 6 के बाहर स्थित है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्टूडियो से निकलने

अवतार नगर रोड पर deeaar studio में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर राख

अवतार नगर रोड पर Deeaar Studio में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जालंधर के अवतार नगर रोड पर स्थित Deeaar Studio में सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्टूडियो गली नंबर 6 के बाहर स्थित है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्टूडियो से निकलने वाला धुआं आसपास की दुकानों तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के समय स्टूडियो बंद था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। स्टूडियो का ताला तोड़कर दमकल कर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्टूडियो के एक कर्मचारी के अनुसार लकड़ी के काउंटर पर लगे स्विच में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगी। आग की चपेट में आने से स्टूडियो में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।

दमकल विभाग के कर्मचारी अवनीश सहोता ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और देखा कि दुकान के अंदर काफी आग लगी हुई थी। दुकान का ताला लगा होने के कारण उसे तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आसपास की दुकानों में धुआं फैल गया था, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई।

दुकान मालिक बोले- अंदर जाकर ही पता चलेगा नुकसान

स्टूडियो के मालिक दमन ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के समय वह घर पर मौजूद थे और स्टूडियो बंद था। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर काफी आग लगी हुई थी।

दमन के मुताबिक स्टूडियो के अंदर जाने और सामान की जांच करने के बाद ही आग से हुए कुल नुकसान का पता चल पाएगा।

फिलहाल दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Related to this topic: